उत्तराखंड- 2022 में कांग्रेस सत्ता मे आते ही करेगी बिजली,पानी, मुफ्त – हरीश रावत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2022 में सत्ता में आते ही प्रदेश की जनता को बिजली पानी फ्री दिया जाएगा पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र में अपना रुख साफ करेगी । 2022 का चुनाव उत्तराखंड की जनता व भाजपा के बीच होगा जनता प्रचंड बहुमत से कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है । आम आदमी पार्टी ने भी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है इसके चलते कांग्रेस पार्टी को पिछड़ने का डर सता रहा है । कहीं ऐसा ना हो कि दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में जनता को बिजली पानी फ्री देकर सत्ता हासिल कर ले । अब कांग्रेस पार्टी भी आम आदमी पार्टी के साथ ही जनता को बिजली पानी फ्री देने का ऐलान कर प्रदेश की जनता का रुख पार्टी की ओर खींचने का प्रयास कर रही है । इसके साथ ही उन्होंने सत्ता में आते ही कोरोना वायरस का टीका जनता को निशुल्क देने का वादा किया है ।
आपको बताते चले कि 15 साल तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पिछले 2 विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पुरी तरह से सफाया हो गया है दिल्ली से कांग्रेस का लोकसभा और विधानसभा में शून्य प्रतिनिधित्व है। दिल्ली में लोकसभा में भाजपा और विधानसभा में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से काबिज है इसी डर से कांग्रेस फ्री का खेल उत्तराखंड में खेलने को लालालयित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News