ऋषिकेश- कोविड-19 के नियमो का उल्लंघन,सत्यापन,अतिक्रमण के दोषीयो के खिलाफ चलाया पुलिस ने अभियान, पुलिस एक्ट में काटे चालान।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेश पर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा दिशा निर्देश दिये हैं।
इसमें मास्क ना लगाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई,बाजार एवं दुकानों में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश के बोर्ड लगाने, ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई,बाहर से आकर ठेली लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करना, यातायात व्यवस्था बनाए रखना आदि दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने अपने निर्देशन में टीम गठित कर ऋषिकेश क्षेत्र के मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, रेलवे रोड,झंडा चौक आदि स्थानों पर सरकारी वाहन से अतिक्रमण मास्क आदि जागरूकता संबंधी दिशानिर्देशों का माइक के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए संदिग्धों की तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें निम्नलिखित कार्रवाई की गई है।

इस दौरान कार्यवाही में 81 पुलिस एक्ट में(अतिक्रमण)में 38 चालान, 83 पुलिस एक्ट में(अतिक्रमण)के चालान 17 माननीय न्यायालय,कुल 38 चालान मे 9,500 रुपए वसूले गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News