ऋषिकेश- नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने डॉ. राजेंद्र गर्ग को किया सम्मानित।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने लॉकडाउन के दौरान पर्दे के पीछे रहकर जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करने पर डॉ. राजेंद्र गर्ग को सम्मानित किया। ट्रस्ट के संस्थापक व नीरजा गोयल ने बताया कि डॉ. राजेंद्र गर्ग हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं, उनकी यह भावना लॉकडाउन के दौरान भी देखने को मिली। डॉ. गर्ग ने लॉकडाउन के दौरान पर्दे के पीछे रहकर ट्रस्ट को आर्थिक रूप से मदद की है। इस आर्थिक मदद से ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन (दाल, चावल, तेल, आटा, चीनी, चाय पत्ती) वितरित की। बताया कि डॉ. गर्ग आज भी मुख्यधारा में ना आकर व पर्दे के पीछे ही रहकर जरूरतमंद की मदद करते हैं। डॉ. गर्ग का यह कार्य सराहनीय है इसके चलते ट्रस्ट की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल, महासचिव मनीष अग्रवाल, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News