ऋषिकेश- पुलिस ने10 बोतल व 96 पव्वो अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीती देर रात्रि कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान जंगलात बैरियर निकट बीएसएनएल ऑफिस ऋषिकेश के पास एक स्कूटी UK14-B-2873 के चालक को रोक कर चेक किया तो को उसके पास अवैध रूप से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का इंपिरियल ब्लू व्हिस्की और 10 बोतल मार्का इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता आकाश पुत्र अनिल कुमार निवासी पुरानी जाटव बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
