ऋषिकेश- भारतीय स्टेट बैंक ने देश भर में अप्रेंटिस के 8500 पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की,उत्तराखंड के विभिन्न जिलो से 269 पदो पर भर्ती होनी है।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय स्टेट बैंक ने अप्रेंटिस के 8500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है । इसमें स्नातक 20 वर्ष से 28 वर्ष तक के युवक युवतियां आवेदन कर सकते हैं । आवेदन करने के लिए स्टेट बैंक की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा । उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में 269 पद भरे जाने हैं भारतीय स्टेट बैंक ने पूरे देश से 8500 अप्रेंटिस के पदों के लिए अपनी वेबसाइट पर आवेदन मांगे हैं । 20 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है इसकी आखिरी तिथि 10 दिसंबर तक है परीक्षाएं जनवरी माह में संपन्न की जाएगी अप्रेंटिस के पदों पर 3 वर्ष के लिए चयन किया जाएगा चयनित होने पर प्रथम वर्ष में 15000, द्वितीय वर्ष में 16500 और तृतीय वर्ष में 19000 रुपए बैंक की ओर से दिया जाएगा । 3 वर्ष के बाद आई आई एफ बी की परीक्षा पास करनी होगी इसके बाद बैंक में रेगुलर नौकरी मिलेगी उत्तराखंड के देहरादून जिले में 24 पद, पौड़ी में 36 पद, चमोली में 16 पद, उत्तरकाशी में 10, हरिद्वार में 18, अल्मोड़ा में 36, नैनीताल में 15, उधम सिंह नगर में 20, पिथौरागढ़ में 29, चंपावत बागेश्वर में 11, 11 पदों पर भर्ती की जाएगी । भर्ती केंद्र देहरादून हल्द्वानी और रुड़की में बनाया जाएगा।
