ऋषिकेश- स्वर्गाश्रम व्यपार सभा ने स्वर्ग आश्रम महाप्रबंधक से किराया माफ करने की लगाई गुहार।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्वर्गाश्रम व्यापार संघ ने स्वर्गाश्रम महाप्रबंधक से व्यापारियों के स्वर्गाश्रम की दुकानों का किराया माफ करने की मांग की है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने स्वर्गाश्रम महाप्रबंधक कार्यालय में एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा । इसमें व्यापारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्वर्गाश्रम के व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है । इससे सभी व्यापारी किराया देने में असमर्थ है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पटेल सरकार ने जनता को व्यावसायिक करो एवं स्थानीय होटल व्यवसायियों का किराया माफ कर राहत दी है । ठीक उसी प्रकार स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट दुकानदारों को किराया माफी में राहत देकर इस आपदा के घड़े में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे । ज्ञापन देने वालों में नवनीत राजपूत, सोहन सिंह, विजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, राजेश गुप्ता, किशोरी लाल, महेश चंद्र आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News