ऋषिकेश- आखिर कब चढ़ेगी परवान,शीतकालीन चार धाम यात्रा।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया था । लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में शीतकालीन चार धाम यात्रा परवान नहीं चढ़ पाई है ।
वर्ष 2014 में शुरू की गई शीतकालीन चार धाम यात्रा ने प्रचार-प्रसार के अभाव में दम तोड़ दिया है । छह माह चलने वाली चार धाम यात्रा के बाद हजारों युवा बेरोजगार हो जाते हैं प्रदेश सरकार ने इन युवाओं को पूरे साल भर रोजगार देने के लिए शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू की थी । चार धाम यात्रा पर आश्रित लोगों की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं । छह माह सीजन के बाद बद्रीनाथ की शीतकालीन पूजा जोशीमठ में की जाती है । वही केदारनाथ की शीतकालीन पूजा उखीमठ में की जाती है । प्रदेश सरकार ने शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू तो की है लेकिन सही मायने में इसका प्रचार-प्रसार नहीं किया है । अगर शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू होती है तो इससे हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है ।
