उत्तराखंड- प्रदेश में आज सोमवार को करोना के 376 नए मरीज मिले, 428 मरीज स्वस्थ हुए, 7 मरीजो की मौत हुई।

देहरादून । प्रदेश में कोविड़ पर ब्रेक लगना मुमकिन नही लग रहा । शादी और अन्य शुभ कार्यो में उमड़ने वाली भीड़ और मास्क का इस्तेमाल ना होना चिंता को और बढ़ा रहा है । नवम्बर के महीने को खत्म होने में मात्र 7 दिन बाकी हैं, किन्तु 23 दिन में ही 9164 नए कोविड़ मरीजों का मिलना हालात को साफ कर रहा है , हालांकि इन 23 दिनों में ही 8607 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों की ओर भी लौटे हैं, किन्तु इसी अवधि में 141 कोविड़ संक्रमितों की मौत अपने कहानी खुद बयां कर रही है । इनको मिलाकर प्रदेश में अब तक 71623 कोविड़ मरीज मिल चुके हैं,जिनमे से 65530 स्वस्थ हुए हैं और 1162 मरीजों की मौत भी हुई है । फिलहाल राज्य के कोविड़ अस्पतालों में 4298 एक्टिव मरीज अपना इलाज भी करा रहे हैं ।
पिछले 24 घण्टे में राज्य के अंदर 376 नए कोविड़ मरीज मिले हैं, जबकि 428 स्वस्थ हुए हैं । पिछले 24 घण्टे में ही कोविड़ संक्रमित 7 मरीजों की मौत भी हुई है । पिछले 24 घण्टे में ही राज्य की कोविड़ लैब्स से 11058 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है , जबकि 13176 नए सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं । अभी भी राज्य की कोविड़ लैब्स स 17341 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है ।
पिछले 24 घण्टे में राज्य की राजधानी देहरादून जनपद से सबसे अधिक 133 कोविड़ मरीज मिले हैं । इसी तरह हरिद्वार से 49, नैनीताल से 47, पौड़ी गढ़वाल से 26, चमोली से 24, पिथौरागढ़ से 23, चंपावत से 18, टिहरी गढ़वाल – उधमसिंह नगर – उत्तरकाशी से 12-12,अल्मोड़ा से 11, रुद्रप्रयाग से 5 और बागेश्वर से 4 नए कोविड़ मरीज मिले हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News