ऋषिकेश- चित्रकला प्रदर्शनी को लेकर निगम में हुई बैठक।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने के लिए नगर निगम प्रशासन हर मुमकिन आवश्यक कदम उठा रहा है ।शहर के बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एक अभिनव प्रयोग करते हुए निगम प्रशासन ने आगामी 24 नवंबर को आस्था पथ गली नंबर 4 में स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया।
रविवार को नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने अधिकारियों व सेनेटरी इंस्पेक्टरों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली । बैठक में उन्होंने स्वच्छता अभियान को लेकर चलाये जा रहे अभियान का फीडबैक लिया वहीं प्रतियोगिता को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुंदर ऋषिकेश स्वच्छ ऋषिकेश विषय को लेकर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता कोविड-19 के नियमों के अनुरूप आगामी 24 नवंबर को आस्था पद गली नंबर 4 में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता को 11000 द्वितीय स्थान पर रहने वाले उपविजेता को 5100 एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3100 की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। बैठक मेें
सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती,खुमेंद्र, पार्षद अनीता प्रधान, पंकज शर्मा,गौरव केन्थुला, अक्षय खेरवाल, राजीव गुप्ता आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News