ऋषिकेश- स्व इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रसियों ने कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किये।
त्रिवेणी न्यूज –
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कुष्ट रोगियों को फल वितरित किये गए ।

बृहस्पतिवार को नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ कॉलोनी में एकत्रित होकर कुष्ठ रोगियों को फल वितरण किया । इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया । उन्होंने कहा कि अपने प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति इतिहास में उनका नाम सदैव याद रखा जाएगा । इस अवसर पर विनोद सकलानी , दीपेश बेलवाल, संतोष पैन्यूली, संदीप भंडारी, प्रियांशु पंवार, नरेंद्र चौहान, रंजन भंडारी, विकास चमोली आदि मौजूद थे।
