ऋषिकेश-शहर को खूबसूरत बनाने के लिए निगम तरह-तरह से सजाने में जुटा।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहर को खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम द्वारा तरह-तरह के अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। इससे देवभूमि की आभा में चार चांद भी लगने शुरू हो गए हैं। तीर्थ नगरी देश और दुनिया भर में योग और अध्यात्म के साथ ही ऋषि मुनियों की तपोस्थली के रूप में जानी जाती है। नगर पालिका से अपग्रेड होकर नगर निगम बनने के बाद पिछले दो वर्षों में देवभूमि तेजी के साथ बदलाव के दौर से गुजर रही है। शहर को सजाने संवारने की कवायद में निगम प्रशासन लगातार जुटा हुआ है।

नगर निगम का लक्ष्य हर कदम स्वच्छता की और है। इसके अलावा शहर को नया लुक देने के लिए खूबसूरत पेंटिग की मदद ली जा रही है। इस योजना के तहत शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर पेंटिग बनाई जा रही है। देवभूमि ऋषिकेश में जल्द ही दीवारें आपको बोलती नजर आएंगी। शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की दीवारें एक नई कहानी और अपील करती नजर आएंगी । पेंटिंग में कई विविधताएं होगी जिसमें हर पेंटिंग में उत्तराखंड की संस्कृति के रंग दिखाई देंगे।
