उत्तराखंड- प्रदेश आगमन पर योगी आदित्य नाथ का जौलीग्रांट एयरपोर्ट में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे। कल सुबह दोनों मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके उपरान्त श्री बदरीनाथ पहुंचकर श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जायेगा।
इस अवसर पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News