ऋषिकेश- भगवान श्री कृष्ण द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा का सार्थक संदेश है गोवर्धन पूजा – ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सभी प्राणियों का जीवन प्रकृति पर निर्भर है प्रकृति को परमात्मा का स्वरूप कहा गया है । यह बात पीठाधीश्वर बरहमपुर ब्रह्मचारी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर कही है । गोवर्धन पूजा को गोपाल कृष्ण द्वारा दिया गया गोरक्षा का संदेश है भगवान श्री कृष्ण को गाय व गोपियां अत्यंत प्रिय थी इसलिए योगेश्वर कृष्ण ने प्रकृति एवं समाज के संवर्धन के लिए प्रकृति पूजा स्वयं करके समाज को सार्थक संदेश दिया है । भगवान ने इंद्र का अहंकार मर्दन करके गोकुल वासियों की रक्षा की है । उन्होंने यह संदेश दिया है कि जो भगवान के शरणागत होते हैं उनके रक्षा एवं मुक्ति का मार्ग स्वयं भगवान प्रदान करते हैं । उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान श्रीकृष्ण को मानते हैं और धर्म में आस्था रखते हैं उन्हें प्रकृति की रक्षा के लिए गो और कन्या के संवर्धन के लिए प्रयास करने चाहिए किसी ने समाज का कल्याण निहित है । उन्होंने मां गंगा की पवित्रता के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया है ।
इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को भगवान गोवर्धन का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर महापौर अनीता ममगाईं, विनोद अग्रवाल, गंगाराम आडवाणी, अशोक शर्मा, दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, शिव सहगल, एमसी त्रिवेदी, संजय शास्त्री, अरविंद जैन, सुनील प्रभाकर, सूरज प्रभाकर, प्रदीप शर्मा, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News