ऋषिकेश- तीन व चार नवम्बर को ऋषिकेश में लगेगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा पूरे देश मे कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति, अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों से अवगत कराने के लिए मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा उत्तराखंड द्वारा 28 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा महामंत्री हिमांशु संगतानी ने बताया कि ऋषिकेश मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 3 व 4 नवम्बर को सनराइज़ वैडिंग पॉइंट देहरादून रोड़ में आयोजित किया जाएगा। मण्डल प्रशिक्षण शिविर का संयोजक मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, सह संयोजक मण्डल महामंत्री हिमांशु संगतानी, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश चन्द को बनाया गया है। मण्डल प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय तो होगा लेकिन कोविड19 के कारण शिविर में प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिविर दोनों दिन प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक 4 सत्रों में चलेगा जिससे प्रतिभागी रात्रि अपने घर पर ही विश्राम करेंगे।
3 नवम्बर को प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय द्वारा किया जाएगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 8 सत्र आयोजित किये जाएंगे जिसमें प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी मण्डल की पूर्ण कार्यकारिणी सहित नगर निगम के सभी भाजपा पार्षद एवं शक्ति केन्द्रों के संयोजको को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर का समापन 4 नवम्बर को अंतिम 8 वे सत्र को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार के मंत्री मदन कौशिक करेंगे। मण्डल प्रशिक्षण शिविर में सभी अपेक्षित प्रतिभागियों की अनिवार्य उपस्थिति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News