उत्तराखंड- कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव देहरादून पहुचे।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद देवेंद्र यादव पहली बार देहरादून पहुंचे।
देहरादून पहुंचने के बाद उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेते हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और इंदिरा हृदेश के साथ बैठक की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस परिवार को संगठित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के पहली बार देहरादून पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News