उत्तराखंड- भाजपा में प्रशिक्षण के महत्व को बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिविर का उद्धघाटन किया।

देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक् जे पी नड्डा ने अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना का भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय से उद्घाटन किया। वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से हुए इस उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तराखंड के महामंत्री ( संगठन) अजय कुमार, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति ग़ैरोला सहित प्रदेश , ज़िला व मंडल स्तर तक के प्रशिक्षण समितियों के पदाधिकारी अपने अपने स्थानों से जुड़े।

अपने उद्घाटन सम्बोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रशिक्षण का हमारे लिए बहुत महत्व है । भाजपा केडर आधारित व मॉस फालोइंग की पार्टी है। पार्टी के केडर स्वरूप को बनाए रखने में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। क्योंकि प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी के विचार को आगे बढ़ाता है ।
उनका यह भी कहना था कि प्रशिक्षण में हमें इस बात को भी ध्यान में रखना होगा कि हम जो कह रहे हैं या सीख रहे है उसे हम जीवन में भी उतारे । क्योंकि यदि हम ऐसा नहीं करते तो प्रशिक्षण का कोई फ़ायदा नहीं। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में हर समय सीखने की प्रवृत्ति का होना चाहिए। यदि कोई यह सोचे कि उसने सब सीख लिया है तो उसका विकास वहीं रुक जाता है।
प. दीन दयाल उपाध्याय को याद करते हुए नड्डा ने कहा कि वे विचारक संगठनकर्त्ता व नेतृत्व क्षमाता के व्यक्ति थे। उन्होंने हमें अंत्योदय का दर्शन दिया और यही सिद्धांत आज हम सबका साथ ,
सबका विकास व सबका विश्वास के रूप में अपना रहे हैं। देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजनीति स्वरूप बदला है और अब समाज को विभाजित करने की राजनीति के स्थान पर विकास की राजनीति के रही है ।
समारोह में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष, सह महा मंत्री (संगठन) बी सतीश, महेश चंद्र शर्मा ने भी विचार रखे।
उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड से प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, टिहरी से प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति ग़ैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन देहरादून नगर से प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय से पूरे प्रदेश में ज़िला व मंडल स्तर पर प्रशिक्षण समितियों के पदाधिकारी वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए। प्रदेश कार्यालय से नरेश बंसल( राज्यमंत्री),कुसुम कंडवाल( प्रदेश उपाध्यक्ष),अनिल गोयल( प्रदेश उपाध्यक्ष),मधु भट्ट (प्रदेश मंत्री),आदित्य चौहान( प्रदेश मंत्री),नीरू देवी (प्रदेश मंत्री),पुनीत मित्तल( प्रदीप कोषाध्यक्ष),विनोद सियाल( प्रदेश प्रवक्ता),
विनय गोयल( प्रदेश प्रवक्ता),कमलेश उनियाल (प्रदेश शह मीडिया प्रभारी),महावीर रांगड़ (दर्जा धारी),
वीरेंद्र बिष्ट (दर्जा धारी),राजकुमार पुरोहित (दर्जा धारी),शेखर वर्मा( प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी)
परितोष बंगाल (प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी),
हिमांशु संतानी और अभिमन्यु कुमार आदि भी वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News