ऋषिकेश- मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का कल देहरादून दौरा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के एक दिन बाद 12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। प्रदेश में उनका भ्रमण कार्यक्रम बताया जा रहा है। पीएम रामगुलाम आठ दिनों की राजकीय यात्रा के दौरान मंगलवार को मुंबई पहुंच चुके हैं। उनका 16 सितंबर को वापसी का कार्यक्रम है। उनकी भारत यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाना है। वह वाराणसी, अयोध्या, तिरुपति में भी दर्शन करेंगे। शुक्रवार को उनका उत्तराखंड भ्रमण का कार्यक्रम है। जिसके तहत वो पहले देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम मोदी और उनके कार्यक्रम को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर तैयारियां की जा रही हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News