ऋषिकेश- यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बंद, प्रदेश में 59 सड़कें भी अवरुद्ध,

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह पर बंद है। यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी, स्यानाचट्टी व पाली गाड के पास मलबा आने के कारण मार्ग बाधित है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य जारी है।
प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 59 सड़कें बंद तवाघाट- बघटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मलघट के पास मलबा आया है। इसी जिले में धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 56.700 पर बड़े पत्थर आने से बंद है।
जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग में भी विभिन्न चार स्थानों पर बड़े पत्थर आ गए हैं। वहीं, जिले के थल-मुनस्यारी मार्ग के किलोमीटर 166.171 पर मलबा आ गया है। जिले में कुल 19 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा देहरादून जिले में पांच, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में चार, चमोली में आठ, नैनीताल में एक, पौड़ी में पांच, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में एक और उत्तरकाशी में 11 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में आज सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओेर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News