ऋषिकेश- कांवड़ मेला के सफल आयोजन पर योगदान देने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार _ श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कांवड़ मेला-2025 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखाड़ा परिषद द्वारा यह सम्मान समारोह कांवड़ मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने समस्त प्रशासनिक मशीनरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हरिद्वार में इस बार का कांवड़ मेला पूर्णतः अनुशासित, सुरक्षित और व्यवस्थित रहा, जो प्रदेश सरकार एवं प्रशासनिक तत्परता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह संभव हुआ है। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा, कांवड़ मेला-2025 ऐतिहासिक रूप से शांतिपूर्ण रहा। यह हमारी टीम वर्क, समर्पण और जनता के सहयोग का नतीजा है। हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा रही, जिसमें हम सफल रहे। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा, श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया। पूरे पुलिस बल ने एकजुट होकर कार्य किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर किरण जैसल ने भी श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताया और मेले के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया। इस अवसर पर अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, श्रीमहंत राजगिरि, ट्रस्टी अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सम्मानित अधिकारीगण:
अंशुल सिंह उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, मनीष सिंह सचिव, एचआरडीए, नंदन कुमार एमएनए, दीपेंद्र सिंह नेगी एडीएम, एफआर. चौहान एडीएम, कुश्म चौहान सिटी मजिस्ट्रेट, सुरजीत सिंह पंवार सेनानायक, जितेंद्र मेहरा एसपी क्राइम, पंकज गैरोला एसपी सिटी, जितेंद्र सिंह एसडीएम, तृप्ति भट्ट एसपी जीआरपी, डॉ. आरके. सिंह सीएमओ, रितेश शाह, अमरजीत सिंह, कमल मोहन भंडारी, चंद्रमोहन सिंह कोतवाली प्रभारी सहित तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News