ऋषिकेश भीषण सड़क दुर्घटना हैवी मशीन गाड़ी से सड़क पर गिरी।

त्रिवेणी न्यूज 24
अभी अभी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के बदरी केदार धर्मशाला के सामने नीरज चौहान के आफिस के पास एक बड़ी लारी ट्रॉला जिसके ऊपर एक हैवी मशीन पोकलैंड के जैसी लदी हुईं थी जिसको किसी प्रकार बाँधा हुआ नही था जिस कारण गाड़ी द्वारा
ब्रेक मारने के कारण यह हैवी मशीन नीचे सड़क पर गिर गई और उसकी चपेट में नरेंद्र त्यागी नाम के व्यक्ति की एक्टिवा स्कूटी पूरी तरह दब गई यह पूरा हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है। स्थानीय लोगो ने जब ड्राइवर को पकड़ा तो पता चला कि वह शराब पिये हुआ था। लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जन हानि नही हुई। लेकिन यह ड्राईवर की घोर लापरवाही का मामला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News