ऋषिकेश- कांवड़ यात्रा शुरू होते ही तीर्थनगरी में शिवभक्तों के पहुंचने का तांता शुरू, लगने लगा जाम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्री नीलकंठ कांवड़ यात्रा शुरू होते ही तीर्थनगरी में शिवभक्तों के पहुंचने का तांता शुरू हो गया है। शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होने के साथ शहर में यातायात जाम भी लगता रहा। देर शाम सड़कों पर हरिद्वार-ऋषिकेश, मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला मार्ग पर भीषण जाम नजर आया। सुबह से सड़कों पर समूहों में शिवभक्त चलते नजर आए। रात तक शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रबंधन मुश्किल होता रहा। इस दौरान ऋषिकेश, मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला पुलिस यातायात प्रबंधन व कानून व्यवस्था को लागू करने में जुटी रही।
दरअसल, ऋषिकेश-हरिद्वार, मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला मार्ग की चौड़ाई सीमित है। ऐसे में पैदल शिवभक्त समूहों में सड़क घेरकर चल रहे हैं, जिससे वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। कई वाहन चालक हार्न भी बजाते रहे, लेकिन कई युवाओं का समूह मार्ग से किनारे होने को तैयार नहीं दिखे। ऐसे में जाम लग जाता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News