ऋषिकेश- एक्‍सीडेंट में घायल को अस्‍पताल पहुंचाया तो कहलाएंगे ‘राहवीर’, मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा सहायक निदेशक नरेश कुमार संघल ने कहा कि यदि मार्ग पर कोई व्यक्ति घायल मिले तो उसे तुरंत एंबुलेंस या निजी मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। ऐसा करने पर मददगार व्यक्ति राहवीर कहलाएगा, जिसे परिवहन विभाग राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये पुरस्कार राशि देगा। इस दौरान पहले राहवीर नरेश पाल को विभाग ने पुरस्कृत किया। परिवहन विभाग के तत्वावधान में आयोजित सड़़क सुरक्षा सप्ताह-संवाद कार्यक्रम में परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा सहायक निदेशक एनके संघल ने कहा भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए नागरिकों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुकता होनी अति आवश्यक है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News