ऋषिकेश नगर निगम में शासन द्वारा नामित पार्षदों को महापौर ने दिलाई शपथ।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश – नगर निगम में शासन द्वारा नामित पार्षदों को मेयर अनिता ममगाई द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नामित सभी आठ पार्षदों ने शपथ लेकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की बात कही। शुक्रवार को नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार में महापौर अनीता ममगई ने शासन द्वारा नामित प्रमोद शर्मा,प्रदीप कोहली, ऋषि कांत गुप्ता,राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, कमला गुनसोला ,अनीता प्रधान ,कमलेश जैन को कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर ने तमाम नामित पार्षदों का निगम परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया l उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर की तमाम योजनाओं एवं विकास कार्यों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शासन द्वारा नामित सभी सदस्य निगम प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग करेंगे।

नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने नामित पार्षदों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज निगम के परिवार में और वृद्धि हुई है, नव पार्षदों का नगर निगम परिवार में स्वागत है। आज नगर निगम में 48 पार्षद नए शामिल हो गए है।निश्चित ही हम सभी मिलकर जनता को अब और बेहतर ढंग से प्रभावी सेवाएं दे सकेंगे।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल,पार्षद मनीष शर्मा,विजय बडोनी, विजेन्द्र मोघा,भगवान सिंह पंवार,विकास तेवतिया,जगत सिंह नेगी ,राकेश सिंह मियां, देवेंद्र कुमार प्रजापति,राजेश दिवाकर,संजय व्यास, प्रतीक कालिया,पंकज शर्मा,सुनील उनियाल,रमेश अरोड़ा,गौरव कैंथोला, प्रिया ढकाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News