ऋषिकेश- समर कैम्प के चौथे दिन शिविरार्थियों को दी गढ़वाली व्यंजन बनाने की जानकारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल में शैक्षिक उन्नयन हेतु आयोजित समर कैम्प के चतुर्थ दिवस पर शिविरार्थियों को गढ़वाली व्यंजन बनाने की जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि समर कैंप में भाषा के साथ-साथ गढ़वाली व्यंजन की जानकारी भी आवश्यक है । इसी परिपेक्ष में आज आपको गढ़वाली व्यंजन बनाने की जानकारियां दी जाएगी। जिसमें हमारे विद्यालय की शिक्षिकाएं आपको इसके लिए अपनी महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान करेंगी । समर कैम्प में इंदु नेगी, रेखा पवार, आभा भट्ट, सुनीता पवार, आदि ने गढ़वाली व्यंजन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों को दी। इस दौरान पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने पत्रकारिता के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर कैप्टन सुशील रावत, किरण बिष्ट, अनिल भट्ट, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल,मनोज शर्मा, विनोद पवार,बलवीर रावत सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News