ऋषिकेश- उत्तराखंड की बेटी नव्या पांडे ने एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड के हल्द्वानी की नव्या पांडे ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई है। नव्या पांडे जु-जित्सू खिलाड़ी के रूप में एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी हैं। नव्या की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं उन्हें फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नव्या से शीघ्र ही मुलाक़ात करने की भी बात कही। नव्या ने इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। बता दें कि पिछले वर्ष नव्या पांडे को खेल कोटे के तहत उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में नौकरी दी थी। नव्या का प्रदर्शन राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगा। वहीं सरकार द्वारा उठाया गया कदम अब अच्छे नतीजे भी देने लगा है जो युवाओं में खेलों के प्रति सकारामत्क ऊर्जा का संचार भी करेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News