ऋषिकेश- उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में खुलेंगे 117 स्वास्थ्य केंद्र

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रथम चरण में 13 नगर निकाय क्षेत्रों में 117 शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है।
15वें वित्त आयोग से प्राप्त 81.57 करोड़ रुपये की लागत से इन्हें स्थापित किया जाएगा। इनकी स्थापना, अनुरक्षण व संचालन के लिए कंपनी नामित कर दी गई है। योजना में शहरी क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन केंद्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भांति स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। शहरी क्षेत्रों में जिस तरह से जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है, उस अनुपात में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इससे पार पाने के लिए निकाय क्षेत्रों में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की स्थापना का खाका खींचा गया। अब इसे धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए केंद्र सरकार का संबल मिला है। 15वें वित्त आयोग ने इन केंद्रों की स्थापना के लिए धनराशि नियत की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News