ऋषिकेश- उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को मिला शौर्य चक्र से सम्मान

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को अद्वितीय साहस और शौर्य के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कैप्टन दीपक सिंह के माता-पिता को यह सम्मान सौंपा। इस गौरवपूर्ण क्षण में बेटे की वीरता की स्मृति से उनके माता-पिता भावुक हो उठे। कैप्टन दीपक सिंह 14 अगस्त 2024 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सर क्षेत्र में स्थित शिवगढ़ धार इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। वे भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और दुश्मनों से डटकर मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी बहादुरी और बलिदान हमेशा देशवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ते रहेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News