ऋषिकेश- सावित्रीबाई फुले की फिल्म को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री करने की मुख्यमंत्री से की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अखिल भारतीय डॉ भीमराव अंबेडकर महासंघ द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।
प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने बताया कि भारत की प्रथम अध्यापिका सावित्रीबाई फुले तथा ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है। जो भारत के महान समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष एवं समाज सेवा पर आधारित है। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि किस प्रकार7 इन महान विभूतियों ने जातिवाद लिंग भेद और शिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन चलाया।उल्लेखनीय है कि सावित्रीबाई फुले ने 1848 में पुणे में देश का पहला महिला विद्यालय स्थापित कर भारत में नारी की शिक्षा की क्रांति का सूत्रपात किया ।यह उसे समय का अत्यंत महत्वपूर्ण साहसिक और ऐतिहासिक कदम था। जब समाज में महिलाओं की शिक्षा को लेकर अनेकों बधाएं थी । महान ज्योतिबा फुले ने शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर पर्याप्त ‌संघर्ष किया और समाज को सामान्य शिक्षा और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। आज उनकी शिक्षाए और आदर्श हमारे समाज में और भी अधिक प्रासंगिक है। फूले फिल्म को उत्तराखंड राज्य में पूर्णता, टैक्स फ्री किया जाए। ताकि समाज के हर वर्ग के लोग इसे सहज पूर्वक देख सके। उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक जिले शहर तहसीलों,कस्बो, के सिनेमाघर तथा प्रत्येक विद्यालयों में इस महत्वपूर्ण फिल्म का विशेष प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए ताकि विद्यार्थी फुले दंपति के जीवन संघर्ष योगदान से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। ज्ञापन भेजने वालों में महासंघ संरक्षक मंडल प्रदीप कुमार, महासंघ संरक्षक आशुतोष शर्मा, महासंघअध्यक्ष पंकज जाटव, महासचिव सुभाष जाटव, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रुक्कम सिंह पोखरियाल, उपाध्यक्ष रजत कलरा, मीडिया प्रभारी राजकुमार राज, राधेश्याम, अतुल भारती, नीरज जाटव इंदर सिंह कटकवाल , धीरज सिंह चौहान , महेश कुमार वाल्मीकि , राजकुमार जाटव, मनोज जाटव, रवि कुमार गौतम,नीरज जाटव ,आदित्य, रमेश कुमार गौतम वीर सिंहभारती गौतम, संजीव कुमार बिट्टू, हरीश आजाद, सरल चौहान सहित महासंघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News