ऋषिकेश- चारधाम यात्रा पैकेज के नाम पर साइबर ठगों ने श्रद्धालुओं को लगाया लाखों का चूना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं। चारधाम यात्रा पैकेज के नाम पर साइबर ठगों ने श्रद्धालुओं को लाखों रुपयों का चूना लगा दिया। साइबर ठगों ने कर्नाटक के 17 तीर्थयात्रियों से 12 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। यात्रियों को ऑनलाइन हेली टिकट और रूम बुकिंग के साथ ही मंदिरों में वीवीआईपी दर्शन कराने का झांसा दिया गया। कर्नाटक के मैसूर निवासी सुमति लाल पगारिया के मुताबिक, उनके परिवार के 17 सदस्यों ने हेलीकॉप्टर के जरिये चारधाम यात्रा का प्लान बनाया। पेशे से ज्वेलरी कारोबारी सुमति लाल ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर इससे संबंधित विज्ञापन दिखा। इसके जरिये एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। खुद को बुकिंग एजेंट बताते हुए उक्त व्यक्ति ने चार दिन के पैकेज का प्रति यात्री 75 हजार चार्ज बताया। झांसे में आकर 17 यात्रियों के कुल 12 लाख 75 हजार रुपये सुमति लाल ने बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्हें बकायदा बुकिंग स्लिप मिली तीन मई को सभी देहरादून पहुंचे चार से यात्रा शुरू होनी थी। एजेंट को कॉल लगाई तो मोबाइल स्विच ऑफ आया पूछताछ की तो धोखाधड़ी का पता चला। एसपी जय बलोदी का कहना है कि पीड़ित यात्रियों ने एक महीने पहले कर्नाटक से ही बुकिंग कराई थी। पुलिस ने कथित बुकिंग एजेंट का नंबर ट्रैस किया जो कोलकाता का निकला। मामले की जांच कर्नाटक पुलिस को ही करनी है।

%d bloggers like this:
Breaking News