ऋषिकेश- वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में टेंडर घोटाले की जांच के लिए कमेटी गठित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि में टेंडर घोटाले की जांच बैठा दी है। निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है, जिसे 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। शासन को विवि में ईआरपी सॉफ्टवेयर के संचालन में टेंडर प्रक्रिया और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसे सचिव उच्च शिक्षा ने बहुत गंभीरता से लिया है और इस मामले की जांच कराने के लिए कमेटी गठित कर दी है। पांच सदस्यीय जांच कमेटी में राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी, आईटीडीए के वित्त अधिकारी तंजीम अली, आईआईटी रुड़की के निदेशक के नामित प्रोफेसर (सीएसआई विभाग) व निदेशक आईटीडीए के सहयोग के लिए नामित अधिकारी या कर्मचारी को सदस्य बनाया गया है।
सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने समिति को इस मामले की पूरी गहनता के साथ विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कमेटी से 15 दिनों में जांच पूरी कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News