ऋषिकेश-‘देवभूमि में अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर नहीं बख्शेंगे _ मुख्‍यमंत्री

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में हुई घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को देहरादून स्थित शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक में सीएम धामी ने यह निर्देश दिए। उन्‍होंने नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुई घटनाओं को लेकर प्रदेश में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नैनीताल में पीड़िता को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस घटना पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ हर स्थिति पर नजर रखने को कहा। सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। कहा कि अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पर तत्काल उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वैरिफिकेशन अभियान को भी तेज करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कहा कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि और इसकी अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News