ऋषिकेश- पूर्व मंत्री ने भगवत प्रसाद मकवाना को राज्यमंत्री बनाये जाने पर किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवत प्रसाद मकवाना को राज्यमंत्री (राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष) बनाये जाने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मकवाना संगठन के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता है। जिसके फलस्वरूप मकवाना जी को सफाई कर्मचारी आयोग जैसे महत्वपूर्ण आयोग में जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को सुशासन और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना है। कहा कि श्री मकवाना जी को जो दायित्व सौंपा गया है, वे अपने अनुभव और कार्यक्षमता के माध्यम से जनसेवा के इस दायित्व को निभाएंगे तथा राज्य की प्रगति में योगदान देंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त दायित्वधारकों को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास में अपना योगदान देंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News