ऋषिकेश- अस्पताल के नए भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नैनीताल सांसद ने दिए जांच के आदेश

त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी- हल्द्वानी में महिला हॉस्पिटल के भवन निर्माण के निरीक्षण के दौरान नैनीताल सांसद ने जब ईंटों को हाथ में उठाकर गुणवत्ता परखी तो ईंट हल्की सी चोट में टूट गई। लेकिन इस दौरान अजय भट्ट ने गुणवत्ता में कमी की बात तो साफ-साफ नहीं कही, लेकिन उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही। लोगों की शिकायत पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
दरअसल शहर के बीचों-बीच महिला हॉस्पिटल का विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। महिला अस्पताल के लिए करीब ₹30 करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण चल रहा है। लेकिन निर्माणाधीन भवन के गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट महिला अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि शिकायत मिल रही थी कि अस्पताल का लंबे समय से कार्य चल रहा है और निर्माण कार्य मे देरी हो रही है। जिसके चलते अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। निरीक्षण में पाया गया कि जिस गति से निर्माण कार्य होना है, उस गति से निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 30 करोड़ के लागत से अस्पताल का निर्माण होना है, जिसके लिए 14 करोड़ बजट जारी हो चुका है और 16 करोड़ रुपए और जारी होने हैं, इसके लिए सचिव स्वास्थ्य से जल्द बजट जारी के लिए वार्ता करेंगे। इस दौरान अजय भट्ट ने निर्माण कार्य में लगाए जा रहे ईंटों को अपने हाथों में लेकर जांचने की कोशिश की तो टकराने पर ईंट के दो टुकड़े हो गए। उन्होंने अधिकारियों से जांच की बात कही है. उन्होंने कहा कि वो टेक्निकल एक्सपर्ट नहीं हैं, इंजीनियर इसकी जांच करेंगे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में हो रहे लेटलतीफी पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News