ऋषिकेश- नीरगड्डू से शिवपुरी तक की मुख्य सुरंग हुई आरपार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के पैकेज वन के एक हिस्से की मुख्य सुरंग आरपार (ब्रेक थ्रू) हो गई है। करीब 10 किमी लंबी सुरंग खोदाई कार्य दो हिस्सों में किया जा रहा है। इस सुरंग में चार ब्रेक थ्रू (दो ब्रेक थ्रू मुख्य टनल व दो ब्रेक थ्रू निकासी टनल में) होने हैं। जिनमें से दो ब्रेक थ्रू हो चुके हैं। सुरंग का एक हिस्से की निकासी व मुख्य सुरंग आरपार हो चुकी हैं। दूसरा हिस्सा भी इस वर्ष के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। परियोजना की पहली सुरंग ढालवाला से शिवपुरी तक है। जिसकी कुल लंबाई करीब 10 किमी है। इस सुरंग का खोदाई कार्य दो हिस्सों में किया जा रहा है। जिसमें एक हिस्सा ढालवाला से नीरगड्डू है। जिसकी लंबाई करीब पांच किमी है। दूसरा हिस्सा नीरगड्डू से शिवपुरी तक का है। जिसकी लंबाई करीब 5.2 किमी है।
आरवीएनएल अधिकारियों ने बताया कि सुरंग की खोदाई का कार्य मई 2021 में शुरू किया गया था। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में कुल 17 सुरंगें हैं। जिनमें कुल 42 ब्रेक थ्रू होने हैं। अब तक 35 ब्रेक थ्रू हो चुके हैं।
