ऋषिकेश- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने निकाय ने चार निराश्रित गौवंशों को पकड़कर भेजा गौशाला में

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती _ नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र को आवारा पशुओं के आतंक से निजात मिलेगी। इसके तहत बृहस्पतिवार को निकाय ने चार निराश्रित गौवंशों को पकड़कर गौशाला में भेजा।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित गौवंश निकाय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और इस सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बताया कि इस समस्या के निवारण के लिए गैंडीखाता स्थित गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला संचालक से वार्ता की गई, जिस पर गौशाला संचालक ने निराश्रित गौवंश को रखने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की है। बृहस्पतिवार को सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट की देखरेख निकाय क्षेत्र में विचरण कर रहे चार निराश्रित गौवंशों को गैंडीखाता स्थित गौशाला में भेजा गया है, शीघ्र ही क्षेत्र को आवारा पशुओं से निजात मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रात्रि के समय आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शीघ्र पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट भी लगाई जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News