ऋषिकेश- रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को मिला अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता अवार्ड
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ सम्मान की इस कड़ी में इटारसी मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता अवार्ड प्रदान किया गया कार्यक्रम में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक सीतारमण शर्मा मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक आशीष अरोड़ा ने
रक्तदान करने के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवा दे रहे ऋषिकेश निवासी रक्त मित्र रोहित बिजल्वाण को इटारसी मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता अवार्ड से सम्मानित किया गया। रोहित को यह अवार्ड मिलने से शहर का नाम देश दुनिया में रोशन हो गया। ऋषिकेश में लगातार खुद रक्तदान कर और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने वाले रक्त मित्र रोहित बिजल्वाण को इटारसी मध्य प्रदेश में शामिल होने का मौका मिला। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता अवार्ड से रोहित बिजल्वाण को नवाजा गया। रोहित ने बताया कि यह उनके लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि उनको इस अवार्ड के लिए चुना गया। बताया वह लगातार शहर में खुद रक्तदान करने में लगे हैं जरूरत पड़ने पर अपने मित्रों को रक्तदान करने के लिए आगे लाते हैं। रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित भी करते हैं और अभी तक वह ऋषिकेश में 10000 से अधिक जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं रोहित बिजल्वाण ने कहा रक्तदान सभी को करना चाहिए रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके साथ में उनके टीम के सदस्य सुमित नेगी को भी मिला।
