ऋषिकेश- गिरीश डोभाल को राज्यमंत्री बनाये जाने पर किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री गिरीश डोभाल को राज्यमंत्री (उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद) बनाये जाने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गिरीश डोभाल जी संगठन के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता है।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को सुशासन और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना है। कहा कि श्री डोभाल जी को जो दायित्व सौंपा गया है, वे अपने अनुभव और कार्यक्षमता के माध्यम से जनसेवा के इस दायित्व को निभाएंगे तथा राज्य की प्रगति में योगदान देंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त दायित्वधारकों को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर मंडल मंत्री दीपक बिष्ट, संजय राजभर, दीनदयाल राजभर, अनिल राजभर, मयंक शर्मा, विनायक कुमार, अक्षय खैरवाल, खुमेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News