ऋषिकेश- सरकार कराएगी पूर्व सैनिकों व परिजनों को मुफ्त बद्रीनाथ यात्रा

त्रिवेणी न्यूज 24
खटीमा _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित तराई बीज विकास निगम के मैदान में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। यह आयोजन उनके पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ।
पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं और पुत्रियों को “ड्रोन दीदी” के रूप में रोजगारपरक ड्रोन प्रशिक्षण।
60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिक, उनकी पत्नियां, वीर नारियां—सभी को निःशुल्क बद्रीनाथ यात्रा।
परमवीर चक्र विजेताओं को ₹1.5 करोड़ की सम्मान राशि।
खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र की कई जगहों के नामकरण में परिवर्तन।
विभिन्न गाँवों में हॉटमिक्स सड़कों का निर्माण।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता उनके जीवन के प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनके सिद्धांतों ने ही उन्हें जनसेवा की राह पर चलने की शक्ति दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद गरीब बच्चों के लिए एक प्राइमरी स्कूल की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया है। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त राशि और वार्षिकी में भी वृद्धि की गई है। साथ ही, बलिदानियों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी में समायोजन और आवेदन की अवधि को 2 से बढ़ाकर 5 साल किया गया है। देहरादून में बन रहे सैन्य धाम के साथ-साथ खटीमा, बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में भी एक सैन्य धाम निर्माण की घोषणा की गई। इसके अलावा सीएसडी कैंटीन, सैनिक मिलन केंद्र और सैनिक विश्रामगृह जैसी सुविधाओं पर भी काम हो रहा है। कार्यक्रम में कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News