ऋषिकेश- पर्यटकों के लिए गंगा घाटों पर पुलिस ने लगाई रोक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश सहित आसपास के गंगा तटों पर पर्यटकों के बहने और डूबने की घटनाओं में वृद्धि के चलते लक्ष्मणझूला पुलिस ने कई संवेदनशील गंगा घाटों पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुलिस ने पर्यटकों को गंगा में संभावित खतरों और विशेष सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया है।
गंगा में बहने व डूबने की घटनाएं बढ़ने के बाद लक्ष्मणझूला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान _ गंगा तटों पर पर्यटकों के बहने व डूबने की घटनाएं बढ़ने के बाद लक्ष्मणझूला पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील गंगा तट पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई है। साथ ही पुलिस ने पर्यटकों को गंगा में संभावित खतरे व विशेष सावधानी बरतने को लेकर जागरूक किया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई संवेदनशील गंगा तटों पर प्रवेश वर्जित का नोटिस लगाया। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को गंगा में संभावित खतरे के बारे में आगाह किया। थानाध्यक्ष ने रामझूला व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में निगरानी के लिए कई टीमें गठित की, जिन्हें रोजाना गंगा तटों में निरीक्षण कर संवेदनशील तटों पर आवाजाही रोकने व घाटों में श्रद्धालु व पर्यटकों को सावधान करने की जिम्मेदारी दी गई। थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने कहा कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर लक्ष्मणझूला पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News