ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्‍थापना दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय जनता पार्टी के 46वें वर्ष में प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रमदान किया। मौके पर डॉ अग्रवाल ने कमल का फूल देकर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।
त्रिवेणी घाट स्थित शिव मूर्ति से आगे स्वच्छता अभियान चलाकर डॉ अग्रवाल ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी आज 45वां स्‍थापना दिवस मना रही है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन (6 अप्रैल) वर्ष 1980 में हुई थी। इससे पहले यह भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता था, जिसकी स्‍थापना साल 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि 1977 में देश में कांग्रेस विरोधी मोर्चा जब तैयार हुआ तो भारतीय जनसंघ सहित कई अन्य दलों का विलय जनता पार्टी के रूप में सामने आया, जो केंद्र में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी। लेकिन आपसी कलह और खींचतान के बीच जनता पार्टी बहुत दिनों तक नहीं चल पाई और फिर 1980 में 6 अप्रैल को बीजेपी अस्तित्‍व में आई, ज‍िसका आज 43वां स्‍थापना दिवस मनाया जा रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में हमने सैचुरेशन यानि जनकल्याण की हर योजना को शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वो बहुत विराट है। सैचुरेशन तक पहुंचने के इस अभियान का मतलब है- भेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना।’
डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था। लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है।
इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सरदार सतीश सिंह, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारचा, चेतन शर्मा, बृजेश शर्मा, शिव कुमार गौतम, पार्षद राजेश कुमार, अजय दास, अश्विनी डंग, देवदत्त शर्मा, जितेंद्र पाल, हर्ष पाल, प्रदीप कोहली, निवेदिता सरकार, राजू नरसिम्हा, सुधा असवाल, अरविंद चौधरी, गोविंद रावत आदि सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निवास स्थान पर फहराया भाजपा का ध्वज _
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा स्थित अपने निवास स्थान पर पार्टी का ध्वज फहराया। उन्होंने अपने संदेश में सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी है, जिसका श्रेय उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News