ऋषिकेश- हर हाल में खर्च करना होगा 80 फ़ीसदी बजट, सीएम धामी ने दिए निर्देश

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग दिसंबर तक अपने बजट का 80 प्रतिशत अंश अवश्य खर्च कर लें। कहा कि हर महीने मुख्य सचिव और हर तीसरे महीने मुख्यमंत्री स्वयं बजट उपयोग की समीक्षा करेंगे।
सचिवालय में वित्त विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के वार्षिक बजट के उपयोग और राजस्व वृद्धि के लिए लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को अगले दस साल 10 साल और उससे आगे वर्ष 2050 में राज्य स्थापना की स्वर्णजयंती तक की अवधि के विजन के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की योजना पर काम करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास के लिए नए संसाधन जुटाने की दिशा में प्रयास किए जाएं। बजट खर्च की नियमित मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने और जीएसटी कलक्शन और बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ मानव संसाधन की क्षमता विकास, शिक्षा स्वास्थ्य और खेल में निवेश करना होगा। बाजार से उधार को कम करने के साथ ही अवस्थापना विकास पर अधिक ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार करने को भी कहा। राजस्व के प्रमुख स्रोत राज्य कर, वन, ऊर्जा, जल कर की नियमित समीक्षा कर बजट लक्ष्यों को हासिल किया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन और अटल आयुष्मान योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए इन योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। कहा कि राज्य में बुनियादी संसाधनों के विकास के साथ बाजार से उधार को कम करने पर भी जोर दिया।
वित्त विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने राज्य की वित्तीय स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर लगातार 13 प्रतिशत से अधिक रही है। यह राज्य के लिए अच्छी बात है।खनन राजस्व में लगभग 400 करोड़ की वृद्धि हुई है। विकास योजना के लिए निर्धारित पूंजीगत व्यय में 11 हजार करोड़ से अधिक का उपयोग किया गया है। यह राशि अब तक की सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट के सापेक्ष व्यय प्रतिशत 90 प्रतिशत रहा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News