ऋषिकेश- ई -आटो यूनियन के मालिक व चालकों ने अपनी समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक से की मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः _ ई-आटो यूनियन से जुड़े मालिक व चालकों ने अपनी समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने मौके से ही पुलिस क्षेत्राधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और समस्या के निदान को बीच का रास्ता निकालकर ऑटो मालिक व चालकों को राहत देने के निर्देश दिए।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में ई-आटो यूनियन से जुड़े मालिक व चालक समाजसेवी वीरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल को अपनी समस्या से अवगत कराया। वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वीकेंड पर ई-ऑटो को जयराम आश्रम तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है, जबकि हरिद्वार के विक्रम जो पुरानी चुंगी तक ही सवारी लेकर आ सकते हैं, उन्हें रामझूला तक भेजा जा रहा है। उन्होंने डा. अग्रवाल को अवगत कराया कि यूनियन से जुड़ें 317 परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, उन्होंने डा. अग्रवाल से समस्या के समाधान के लिये निवेदन किया। मौके पर डा. अग्रवाल ने उनकी समस्या को जायज ठहराते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी से दूरभाष पर वार्ता की। डा. अग्रवाल ने कहा कि निर्धन परिवार से जुड़े ई-ऑटो मालिक व चालक की समस्या का निदान किया जाए। ई-ऑटो से किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होता है, तो समस्या के समाधान के लिये बीच का रास्ता निकाला जाए। जिससे निर्धन वर्ग के ई-ऑटो से अपनी रोजी कमाने वालों को राहत मिले। डा. अग्रवाल के मौके से समस्या समाधान को निर्देशित करने पर यूनियन के लोगों ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समाजसेवी वीरेंद्र भारद्वाज, नानक प्रजापति, शेखर नेगी, अमित नगर, रवि कुमार, स्वयं प्रकाश, देशराज, विक्रम, दलवीर सिंह, सागर नेगी, संजय गुप्ता, भानु वर्मा, नरेश गिरी, कालू राम, रामपाल, राधे श्याम, वीरेंद्र गुप्ता, नितिन मित्तल, अमित, अश्विनी, दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News