ऋषिकेश- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों का लिया प्रथम चरण बैटरी टेस्ट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 1 से संख्या 40 तक के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों का प्रथम चरण बैटरी टेस्ट आज श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के क्रीड़ा मैदान में संपन्न हुए । इसमें 60 बालकों ने प्रतिभाग कर अपने बैटरी टेस्ट दिये। कल श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में ही उपरोक्त वार्ड एवं 8 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग की बालिकाओं के प्रथम चरण के बैटरी टेस्ट लिए जाएंगे। जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी पंकज कुमार सती व्यायाम शिक्षक पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित होने वाले उदीयमान खिलाड़ियों के 8 एवं 9 अप्रैल को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में द्वितीय चरण के बैटरी टेस्ट लिए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम के संपादन में नगर निगम ऋषिकेश के खेल समन्वयक चन्द्रपाल सिंह रा.उ.मा.वि.पशुलोक , पंकज सती पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल, विकास नेगी श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज, इन्दु काला र. बा. इ.का. ऋषिकेश, मोनिका चौहान हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इण्टर कालेज पूनम विष्ट, प्रवीण रावत श्री भरत मन्दिर इण्टर कालेज ऋषिकेश, शुभम पाल कोच आदि ने निर्णायक के दायित्वों का निर्वहन किया।
नगर निगम ऋषिकेश से प्रत्येक आयु वर्ग में 6-6 बालक एवं बालिकाओं का चयन जनपद स्तर हेतु किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के साथ उनके शिक्षक टीम प्रभारी व्यायाम शिक्षक सहित भरत मंदिर इण्टर कॉलेज के सम्मानित शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News