ऋषिकेश- जल्द होगा तैयार लक्ष्मण झूला का ग्लास ब्रिज, 75 फीसदी पूरा हुआ बजरंग सेतु का काम
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बन रहे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य लगभग 75% तक पूरा हो चुका है। 25% काम होना अभी बाकी है. लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर का दावा है कि जल्द से जल्द शेष काम को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद बजरंग सेतु को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। बजरंग सेतु 132 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। पुल के दोनों साइड में डेढ़ डेढ़ मीटर का 65 मिली मीटर की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बनेगा। पुल के प्रवेश द्वार की आकृति केदारनाथ धाम जैसी होगी। यह पुल देश दुनिया के लोगों के लिए बेहद ही ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनेगा। कांच का बनने वाला यह बजरंग सेतु दुनिया के चुनिंदा पुलों में शामिल होने जा रहा है। वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नागर ने बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया था. पहले बजरंग सेतु के निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि जुलाई 2023 निर्धारित की गई थी. जिसे बाद में बढ़कर दिसंबर 2024 किया गया. अब इसकी अंतिम निर्माण की तारीख 31 मार्च 2025 निश्चित किया गया. अब 25 प्रतिशत शेष काम को केवल 10 दिनों में पूरा किये जाने ती संभावना है। लक्ष्मण झूला के व्यापारी संजीव वर्मा ने बताया बजरंग सेतु के निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल के आखिरी तक बजरंग सेतु को पैदल लोगों के चलने के लिए खोलने का भरोसा दिया है. शेष काम भी जल्दी पूरा करने का दावा किया है. अन्य व्यापारियों ने बताया कि बजरंग सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही लक्ष्मण झूला के व्यापार में कुछ वृद्धि होगी. फिलहाल व्यापारी पिछले 5 सालों से मंदी की मार झेल रहे हैं.अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया फिलहाल बजरंग सेतु के दोनों और केदारनाथ मंदिर की आकृति के पिल्लर तैयार हो रहे हैं. पुल का स्ट्रक्चर पहले ही तैयार कर लिया गया है. पायदान आदि का काम होने के बाद ढांचे को पुल के दोनों पिल्लरों पर लटकाया जाएगा. दोनों छोर के पिलरों पर तारे भी लटका दी गई है. लगभग 25% काम शेष बचा है. जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
