ऋषिकेश- 100-दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एम्स में क्षय रोग विषय पर सम्मेलन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के 100-दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग कोर कमेटी एनटीईपी, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में क्षय रोग विषय पर सम्मेलन (CME) का आयोजन किया गया । जिसमें विशेषज्ञों ने बीमारी के कारण, लक्षण एवं आधुनिक उपचार पद्धति पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिकल कॉलेज भवन में आयोजित चिकित्सकीय सम्मेलन में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर आयोजन समिति की सदस्य आचार्य( डॉ.) रूचि दुआ ने बताया कि सीएमई में निदेशक मेडिकल एजुकेशन एवं आचार्य, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज, उत्तर प्रदेश प्रो. राजेन्द्र प्रसाद व आयोजन समिति के अध्यक्ष पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश सिंधवानी विशेषरूप से प्रतिभाग किया ।
सम्मेलन के तहत विशेषज्ञों की सामुहिक चर्चा (पैनल चर्चा) में निदेशक एम्स प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि बाल चिकित्सा तपेदिक – निदान और प्रबंधन दोनों – चुनौतीपूर्ण है । उन्होंने सभी संवेदनशील समूहों के लिए ओपीडी/आईपीडी क्षेत्र में चल रही स्क्रीनिंग के बारे में भी बताया । इस अवसर पर निदेशक मेडिकल एजुकेशन एवं आचार्य, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ने दवा प्रतिरोधी टीबी उपचार में प्रबंधन – कम अवधि बनाम अधिक अवधि, जिसमें नए परिवर्तनकारी उपाय शामिल हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News