ऋषिकेश- उत्तरकाशी के 15 उत्कृष्ट विद्यालयों को मिली बसों की सौगात

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जिले के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। सीएम ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरकाशी के डीएम ने बसों की खरीद खनिज न्यास फाउंडेशन के सीएसआर और अंटाइड फंड से की है। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 3 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। जिन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह बस की सुविधा दी जा रही है, उनमें विकासखंड नौगांव के लिए 5, विकासखंड भटवाडी और विकासखंड डुंडा के लिए 3-03, विकासखंड पुरोला के लिए 2 जबकि विकासखंड चिन्यालीसौड और विकासखंड मोरी के लिए 1-
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा बसों के संचालन के बाद सीमांत जिलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने की सुविधा मिलेगी। जिससे उनकी शिक्षा में कोई बाधा नहीं आएगी और वे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News