ऋषिकेश- हिंदुत्व की ओर बढ़ती उत्तराखंड सरकार, सीएम ने लिया बड़ा फैसला
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड की धामी सरकार ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर एक और बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रदेश में जारी होने वाले अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिन्दू महीने का उल्लेख किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए है। धामी सरकार उत्तराखंड और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं और शिलान्यास शिलाओं में तिथि और साल के साथ-साथ विक्रम संवत और हिन्दू माह (यानी फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम धामी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को जरूरी आदेश तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं। ताकि भविष्य में जारी होने वाले सभी अधिसूचनाओं, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओ में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। बता दें कि इस पहले भी धामी सरकार इस तरह कई फैसले ले चुकी है।
