ऋषिकेश- वित्त मंत्री के इस्तीफा के बाद डोईवाला व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों ने किए अपने प्रतिष्ठान बंद

त्रिवेणी न्यूज 24
डोईवाला _ शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष के आव्हान पर डोईवाला के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर चौक बाजार में एकत्रित हुए। डोईवाला बाजार बंद होने की खबर लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व्यापारियों और जनता की बीच पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से सर्वप्रथम अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील करते हुए कहा कि सबका साथ,सबका विकास और सबके सहयोग से उत्तराखंड प्रदेश को बनाने में सभी ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। देवभूमि की धरती पर सभी लोग संयम से काम ले,तभी उत्तराखंड का विकास संभव है। उसके बाद में ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह का माहौल बनाकर कुछ चंद लोग पहाड़-मैदान की गंदी राजनीति कर रहे हैं वह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी नेता फुरकान कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड सर्व समाज का प्रदेश है सभी को आपस में भाईचारा बनाकर प्रेम भाव के साथ रहना चाहिए। इस दौरान पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, व्यापार मंडल महामंत्री सुबोध जिंदल,भीम गुप्ता,एडवोकेट मनीष धीमान, भीम गुप्ता, प्रतीक अरोड़ा, कमल गोला, सोनी कुरैशी, विनय जिंदल, दीपक गोयल अजय गुप्ता, मनीष नारंग, राकेश गुप्ता नवीन अग्रवाल, सुनील सैनी, अजय सैनी, अनूप अग्रवाल,गोपाल शर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News