ऋषिकेश- स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त किया संग्रहित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी व एम्स के सहयोग से खदरी रोड चोपड़ा फॉर्म में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 26 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश गुप्ता व डॉ संजीव कुमार द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने मे एम्स से डॉ अमृत पाल सिंह, दीपेंद्र सिंह, इमरान हैदर, श्याम बाबा क्लिनिक से डॉ तरुणा चौधरी, ज्योति टैगोर, कंचन सुरियाल रागिनी। इनके अलावा चिराग गुप्ता बैडमिंटन खिलाड़ी , किरन सिंह व मनोज कुमार गुप्ता नगर समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ का विशेष सहयोग रहा।
शिविर को सफल बनाने मे सबसे बड़ा सहयोग उन रक्त दानदाताओं का रहा जिन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
ओम प्रकाश गुप्ता (बेस्ट काउन्सलर ऑफ इंडिया द्वारा समाज के सभी नागरिकों से अपील की गई कि आप अपने स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता दे ताकि आप रक्त दान करके दूसरों की मदद कर सके। उन्होंने सभी से अनुरोध भी किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य बनकर समाज के कल्याण के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि रक्त दान सबसे बड़ा दान होता हैं। एम्स के अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व के बारे मे भी रक्त दानदाताओं को जागरूक किया। सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को सर्टिफिकेट व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News