ऋषिकेश- गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी _ टिहरी के नरेंद्रनगर में सड़क हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि नरेंद्रनगर कुम्हारखेड़ा तिराहे से लगभग 4 किमी आगे गुजराड़ा मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार नीचे खाई में जा गिरी। कार सुरकंडा मंदिर की ओर से आ रही थी। बताया जा रहा है कि कार सवार सुरकंडा मंदिर से अपने घर बापू ग्राम ऋषिकेश जा रहे थे। जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह पुत्र सरोप सिंह, निवासी बापू ग्राम गली नंबर 20 ऋषिकेश उम्र 35 साल कार चला रहा था। कार में सवार चालक सहित कुल 2 घायल अवस्था में थे। राहत व बचाव कार्य के लिए थानाध्यक्ष नरेंद्र नगर, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहायता से घायलों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए देव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर भेजा गया है। दुर्घटना में घायलों के परिजनों को सूचना दी गयी है।
वहीं विकासनगर-चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग पर एक रोड एक्सीडेंट हुआ। जिसमें एक अल्टो अनियंत्रित होकर 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News